Bank Holidays: जनवरी के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bank Holidays
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays: दिसंबर का महीना जल्द ही खत्म होने वाला है और जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है। वहीं नए साल के पहले महीने जनवरी में कई दिन बैंक बंद रहने वाले है।

अगर आपको भी जनवरी के महीने मैं बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है नहीं तो आपको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल जनवरी के महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

बता दे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ विभिन्न त्योहारों और महापुरुषों की जयंतियों की छुट्टियां शामिल हैं।

तारीख          कारण                                 शहर/राज्य (जहां बैंक बंद रहेंगे)
1 जनवरी      नया साल/गान-नगाई     कोलकाता, चेन्नई, आइजोल, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा और शिलांग
2 जनवरी      नए साल का जश्न                  कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और आइजोल
3 जनवरी      हजरत अली का जन्मदिन       लखनऊ
12 जनवरी     स्वामी विवेकानंद जयंती         कोलकाता
14 जनवरी     मकर संक्रांति/माघ बिहू          अहमदाबाद, गुवाहाटी, भुवनेश्वर और ईटानगर
15 जनवरी      पोंगल/मकर संक्रांति               बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, गंगटोक और विजयवाड़ा
16 जनवरी       तिरुवल्लुवर दिवस                 चेन्नई
17 जनवरी       उझावर थिरुनाल                     चेन्नई
23 जनवरी      नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/बसंत पंचमी    कोलकाता, अगरतला और भुवनेश्वर
26 जनवरी       गणतंत्र दिवस                    पूरे देश में (National Holiday)















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *