Jaipur Violence: दो समुदाओं के बीच बवाल, जमकर पथराव, कई पुलिस वालों के सिर फूटे, इलाके में तनाव

राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के पास चौमूं कस्बे में उस वक्त तनाव फैल गया, जब बस स्टैंड स्थित एक मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने की कार्रवाई के दौरान दो समुदाओं के बीच विवाद हो गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Jaipur Violence
Highlights
  • पत्थरों को उठाने को लेकर दो समुदाय भिड़े
  • कई उपद्रवियों ने पुलिस को बनाया निशाना
  • हमले में छह पुलिस वालों के फूटे सिर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 26 Dec 2025

डेली संवाद, जयपुर। Jaipur Violence: जयपुर (Jaipur) में उस समय तैनाव फैल गया जब मस्जिद के पास पड़े पत्थरों को उठाने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई पुलिसवाले जख्मी हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के पास चौमूं कस्बे में उस वक्त तनाव फैल गया, जब बस स्टैंड स्थित एक मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने की कार्रवाई के दौरान दो समुदाओं के बीच विवाद हो गया।

पुलिस पर पथराव

वहीं देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरअसल मस्जिद के बाहर लंबे समय से पड़े पत्थरों को आपसी सहमति से हटाने का काम शुरू हुआ था।

Jaipur Violence
Jaipur Violence

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

शुरुआत में सब कुछ शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इस दौरान अचानक कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध देखते ही देखते विवाद में बदल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कई उपद्रवियों ने पुलिस को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की।

वहीं हालातों को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागे गए। इस हमले में 6 पुलिसवालों के सिर फूट गए है। पुलिस ने इस मामले में 10 पत्थरबाजों को पकड़ लिया है। इसके साथ ही चौमू में 26 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे से 27 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *