Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस को लगने जा रहा है बड़ा झटका, महिला पार्षद अपने पति के साथ AAP में होंगे शामिल

कांग्रेस की महिला पार्षद परमजीत कौर ने आम आदमी पार्टी से कौंसलर लड़ी गंगा देवी को ही हराया था। अब इस परमजीत कौर खुद आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रही है। एसे में गंगा देवी के खेमे में हलचल मच गई है।

Daily Samvad
2 Min Read
AAP Congress
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर में महिला पार्षद पति के साथ छोड़ेगी कांग्रेस
  • महिला पार्षद ज्वाइन करने जा रही हैं AAP
  • AAP के नितिन कोहली करवाएंगे ज्वाइन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कांग्रेस का बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की एक महिला पार्षद आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रही है। कहा जा रहा कि उक्त महिला पार्षद को आम आदमी पार्टी जालंधर सैंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली कांग्रेस से AAP में शामिल करवाएंगे।

जालंधर  (Jalandhjar) के वार्ड-23 की महिला कौंसलर पमरजीत कौर आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकती है। बताया जा रहा है कि महिला पार्षद परमजीत कौर और उनके पति का किसी बात को लेकर जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी से अनबन हो गई है।

Paramjeet Kaur ward 23
Paramjeet Kaur ward 23

गंगा देवी को हराया था

कांग्रेस की महिला पार्षद परमजीत कौर ने आम आदमी पार्टी से कौंसलर लड़ी गंगा देवी को ही हराया था। अब इस परमजीत कौर खुद आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रही है। एसे में गंगा देवी के खेमे में हलचल मच गई है। फिलहाल कहा जा रहा है कि कुछ देर में परमजीत कौर अपने पति के साथ AAP ज्वाइन करेंगी।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

आपको बता दें कि नितिन कोहली जब से आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल हलका प्रभारी बनाए गए हैं, तब से कांग्रेस और भाजपा में जबरदस्त सेंधमारी की है। कई नेताओं और पार्षदों को वे आम आदमी पार्टी में लाने में सफल रहे हैं। आने वाले दिनों में कई विपक्षी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में पार्षद परमजीत कौर ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *