Jalandhar: जालंधर में पिछले कमिश्नर गौतम जैन ने जिस इमारत को सील किया, नए कमिश्नर संदीप ऋषि के आते ही खुल गया ताला, इलाके के लोगों में रोष, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

Daily Samvad
3 Min Read
illegal Building Sant Nagar Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar illegal Building Complaint News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कमिश्नर संदीप ऋषि से लाडोवाली रोड पर रेलवे फाटक से पास बन रही कामर्शियल इमारत की शिकायत की गई है। इलाके के लोगों ने कहा है कि अवैध रूप से बनाई जा रही इमारत पहले सील थी, लेकिन कमिश्नर के बदलने के बाद सील खोल दी गई और फिर से निर्माण करवा कर 5 मंजिला इमारत बना दी गई। इसके अलावा गली पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया।

जालंधर (Jalandhar) के लाडोवाली रोड (Ladowali Road) स्थित संत नगर (Sant Nagar) के लोगों ने आज एक बार फिर से निगम कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) से मिलकर शिकायत की है। संत नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान, जनरल सैक्रेटरी के साथ कालोनी के लिए एकजुट होकर कमिश्नर से मांग की है कि संत नगर की गली के मोड पर अवैध रूप से बने पांच मंजिला कामर्शियल इमारत पर कार्रवाई की जाए।

निगम कमिश्नर को शिकायत पत्र सौंपते संत नगर वेलफेयर सोसाइटी के लोग
निगम कमिश्नर को शिकायत पत्र सौंपते संत नगर वेलफेयर सोसाइटी के लोग

सील बिल्डिंग कैसे खुली?

संत नगर के लोगों ने बताया कि रजनी गुप्ता और राजेश कुमार बंसल ने संत नगर की गली के मोड पर पांच मंजिला इमारत बना दी। जबकि ये इमारत बनाने की जब शुरूआत की गई थी, तब शिकायत के बाद इसे अवैध बताते हुए नगर निगम ने सील कर दिया था। यहां तक कि खुद नगर निगम के कमिश्नर ने दौरा किया और इमारत को सील करवा कर काम रुकवाया था।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

अब कुछ महीने पहले कमिश्नर बदल गए। इसके बाद नए कमिश्नर के आते ही इस इमारत की न केवल सील खोल दी गई, बल्कि इस इमारत पर दो मंजिल और बना दी गई। पांच मंजिला इस इमारत पर नगर निगम के कमिश्नर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उधऱ, इमारत मालिक ने गली पर कब्जा कर लिया है। सभी रोड गलियां बंद कर दी, जिससे पानी की निकासी बंद हो गई।

Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar

कार्रवाई के लिए आदेश

मोहल्ले के लोगों ने आज इसे लेकर फिर से मेयर वनीत धीर (Vaneet Dhir Mayor Jalandhar) और कमिश्नर संदीप ऋषि से शिकायत की है। कमिश्नर ने इसपर कार्रवाई के लिए एमटीपी मेहरबान सिंह को आदेश दिया है। मोहल्ले के लोगों ने कहा है कि अगर एक सप्ताह में निगम ने एक्शन नहीं लिया तो वे लोग कोर्ट जाएंगे। जहां मेयर, कमिश्नर, एमटीपी, एटीपी, इंस्पैक्टर और बिल्डिंग मालिक को पार्टी बनाएंगे।

पढ़ें शिकायत



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *