Jalandhar News: जालंधर में सवारियों से भरी रोडवेज बस और टिप्पर की भयानक टक्कर, मची चीख-पुकार

पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज बस की टिप्पर से भयानक टक्कर हो गई है। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं ड्राइवर भी घायल हो गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Accident News
Highlights
  • रोडवेज बस की टिप्पर से भयानक टक्कर
  • हादसे के बाद सवारियों में मची चीख-पुकार
  • बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 27 Dec 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में रोडवेज बस और टिप्पर की भीषण टक्कर हो गई है जिससे सवारियों में चीख पुकार मच गई।

ड्राइवर घायल

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज बस की टिप्पर से भयानक टक्कर हो गई है। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं ड्राइवर भी घायल हो गया है।

Jalandhar News: जालंधर में सवारियों से भरी रोडवेज बस और टिप्पर की भयानक टक्कर, मची चीख-पुकार

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक सहित कई यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गंभीर रूप से घायल बस चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रफ्तार में थी बस

जानकारी अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और आगे चल रहे टिप्पर से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स पहुंची और पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *