Jalandhar: कैबिनेट मंत्री और मेयर ने जालंधर में रखा सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव पत्थर

Daily Samvad
2 Min Read
Mohinder Bhagat laid foundation stone for sewerage project
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: पंजाब सरकार के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर विनीत धीर ने आज वार्ड नंबर 40 में स्थित मेजर कॉलोनी और दशमेश कॉलोनी में 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा।

नए सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव रखी

इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य इन इलाकों के निवासियों को सीवरेज संबंधी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थाई समाधान प्रदान करना है। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से इलाके का विकास नई गति पाएगा और शहरी बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की लोक-हितैषी नीतियों की सराहना की, जो जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

पानी की सप्लाई से जुड़े और प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे

उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में शहर भर में सीवरेज, सड़कों तथा पानी की सप्लाई से जुड़े और प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। उन्होंने जलंधर नगर निगम की सराहना की, जो शहरी बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सक्रियता से काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

मेयर विनीत धीर ने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना नगर निगम की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा का पालन करें और निर्माण कार्यों में उच्च मानकों को बनाए रखें।

Mayor Vaneet Dhir in Dubai News Update
Mayor Vaneet Dhir

लोगों को बड़ी राहत मिलेगी

इस मौके पर मेजर कॉलोनी और दशमेश कॉलोनी के निवासियों ने मंत्री और नगर निगम अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *