Metro Knife Attack: मेट्रो में महिलाओं पर चाकू से हमला, 3 गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris) में मेट्रो स्टेशन पर उस समय दहशत फैल गई जब एक अज्ञात हमलावर ने मेट्रो के अंदर महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। ये घटना पेरिस के रिपब्लिक मेट्रो स्टेशन पर हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Paris Metro Knife Attack
Highlights
  • पेरिस मेट्रो में मची अफरा-तफरी
  • मेट्रो में महिलाओं पर चाकू से हमला
  • हमले में तीन महिलाएं गंभीर घायल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पेरिस। Metro Knife Attack: मेट्रो में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने मेट्रो कोच में घुसकर लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया जिसके चलते मेट्रो में अफरा तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris) में मेट्रो स्टेशन पर उस समय दहशत फैल गई जब एक अज्ञात हमलावर ने मेट्रो के अंदर महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। ये घटना पेरिस के रिपब्लिक मेट्रो स्टेशन (République Metro Station) पर हुई है।

République Metro Station
République Metro Station
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

बताया जा रहा है कि हमलावर अचानक मेट्रो कोच में घुसा और बिना किसी उकसावे के महिलाओं पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई और यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

वहीं इस हमले में तीन महिलाएं गंभीर रूप घायल हुई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के बाद मेट्रो स्टेशन को खाली करवा दिया गया है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *