Jalandhar: जालंधर में “त्याग और बलिदान” पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Daily Samvad
4 Min Read
Seminar organized in Jalandhar on Sacrifice and Martyrdom
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को विद्या भारती पंजाब के संपर्क विभाग द्वारा प्रांत कार्यालय, जालंधर (Jalandhar) में “त्याग और बलिदान: सिख गुरु परंपरा का गौरवमय इतिहास” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी का आयोजन

गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमान राजेंद्र कुमार जी, संगठन मंत्री, विद्या भारती पंजाब ने की। कार्यक्रम में जसवीर सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह जी, मुखी बाबा फतेह सिंह जी तरनादल, डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज, उपाध्यक्ष विद्या भारती पंजाब तथा श्री सुखदेव जी, संपर्क प्रमुख, विद्या भारती पंजाब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Seminar organized in Jalandhar on Sacrifice and Martyrdom
Seminar organized in Jalandhar on Sacrifice and Martyrdom

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद शिरोमणि श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके संपूर्ण परिवार को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। मंच संचालन श्री शिवम गुप्ता जी, प्रांत प्रचार संयोजक एवं प्रधानाचार्य, ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) जगदीश गगनेशा सर्वहितकारी विद्या मंदिर, लाडोवाली रोड, जालंधर द्वारा किया गया। मंचासीन अतिथियों का परिचय श्री राकेश शांति दूत जी, संपादक, मेट्रो न्यूज़ द्वारा कराया गया।

ऐसी गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमान राजेंद्र कुमार जी ने शहीदी सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दिनों में केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपने धर्म, संस्कृति एवं साहिबजादों के महान बलिदानों को स्मरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्याग और बलिदान की गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।

Seminar organized in Jalandhar on Sacrifice and Martyrdom
Seminar organized in Jalandhar on Sacrifice and Martyrdom

मुख्य वक्ता जसबीर सिंह जी ने सिख गुरुओं के इतिहास, उनके त्याग, तपस्या, शौर्य एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थितजनों से गुरु परंपरा द्वारा स्थापित मूल्यों को आत्मसात कर उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ये रहे उपस्थित

विशिष्ट अतिथि जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह जी, मुखी बाबा फ़तेहसिंह तरना दल ने अपने उद्बोधन में श्री गुरु नानक देव जी द्वारा सिख पंथ की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी गुरुओं के जीवन, उनके संघर्ष, शहादत एवं पारिवारिक बलिदानों का स्मरण कराया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में वर्णित श्लोकों के माध्यम से प्रकृति—जल, वायु, आकाश, पृथ्वी एवं अग्नि—की रक्षा का संदेश दिया तथा समाज को एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया।

Seminar organized in Jalandhar on Sacrifice and Martyrdom
Seminar organized in Jalandhar on Sacrifice and Martyrdom

कार्यक्रम के अंत में करमजीत सिंह परमार जी, सेवा प्रमुख, विद्या भारती पंजाब ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री आदित्य जैन जी (प्रधान, जिला बार एसोसिएशन जालंधर), श्री सोम कालिया जी, श्री मनदीप तिवारी जी, श्री सुमेश लूथरा जी, श्री मनीष जी (महामंत्री, प्रशासन समिति) एवं श्री आर्य जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *