Punjab Weather Update: पंजाब में छाया घना कोहरा, जाने किस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 31 दिसंबर और नव वर्ष के पहले दिन राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। पिछले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में गिरावट आई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • आज घना कोहरा और शीत लहर चलेगी
  • नव वर्ष के पहले दिन कुछ स्थानों पर बारिश
  • न्यूनतम और अधिकतम तापमानों में गिरावट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज घना कोहरा और शीत लहर चलेगी। यह स्थिति सुबह से रात तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कुछ स्थानों पर बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 31 दिसंबर और नव वर्ष के पहले दिन राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। पिछले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में गिरावट आई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

31 दिसंबर और 1 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम फिर से साफ और शुष्क हो जाएगा। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *