Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर ने कूड़ा लिफ्टिंग में पकड़ी गड़बड़ी, ऑन द स्पॉट ले लिया बड़ा फैसला

हिदायत के मुताबिक एरिया सैनेटरी इंस्पेक्टर ठेकेदारों के टिप्परों के प्रोफार्मा को तस्दीक करेंगे। मेयर और कौंसलर द्वारा भी अगर काम करवाया गया है तो उक्त टिप्पर के प्रोफार्मा की तस्दीक सैनेटरी इंस्पैक्टर ही करेंगे।

Daily Samvad
2 Min Read
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर के मेयर एक्शन में, गड़बड़ी रोकने को उठाया कदम
  • टिप्पर का प्रोफार्मा सैनेटरी इंस्पैक्टर करेंगे तस्दीक
  • किसी दूसरे डंप से कूड़ा नहीं उठाएंगे प्राइवेट ठेकेदार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर ने शहर में कूड़े की लिफ्टिंग को लेकर हो रही गड़बड़ी को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। खासकर सरकारी गाड़ियों से हो रही कूड़े की लिफ्टिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए मेयर ने बड़ा कदम उठाया है। इसे लेकर मेयर और कमिश्नर द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने बताया कि शहर में कूड़े की लिफ्टिंग में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने इस शिकायत के बाद आदेश जारी किया है कि प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा चलाए जा रहे टिप्परों के साथ भरा जाने वाला प्रोफार्मा सिर्फ एरिया सैनेटरी इंस्पैक्टर ही तस्दीक करेंगे।

Mayor Vaneet Dhir in Dubai News Update
Mayor Vaneet Dhir News Update

सैनेटरी इंस्पैक्टर तस्दीक करेगा

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) द्वारा ये हिदायत जारी की गई है। जारी हुई हिदायत के मुताबिक एरिया सैनेटरी इंस्पेक्टर ठेकेदारों के टिप्परों के प्रोफार्मा को तस्दीक करेंगे। मेयर और कौंसलर द्वारा भी अगर काम करवाया गया है तो उक्त टिप्पर के प्रोफार्मा की तस्दीक सैनेटरी इंस्पैक्टर ही करेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

इसके साथ ही हिदायत में कहा गया है कि सैकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट के अलावा शहर में किसी भी जगह से प्राइवेट ठेकेदार कूड़ा नहीं उठाएंगे। अगर किसी भी सैनेटरी इंस्पैक्टर को इस काम की जरूरत होती है तो वह काम करवाने से पहले कमिश्नरसे अनुमति लेगा।

पढ़ें मेयर का आदेश

Mayor Order
Mayor Order


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *