St Soldier News: सेंट सोल्जर स्कूल में ‘महिला सशक्तिकरण की उड़ान’ पर वार्षिक समारोह का आयोजन

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: आई.सी.इस.ई से मान्यता प्राप्त सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, जालंधर विहार में ‘महिला सशक्तिकरण की उड़ान’ पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूलों के एम.डी एस.आर. शर्मा, सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, मोती बाग, अनुराधा जुनेजा, मेयर जालंधर वनीत धीर मुख अतिथि के तौर पर उपस्तिथ हुए, जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल रितु चावला, एवं समूह स्टाफ द्वारा किया गया।

St Soldier News: सेंट सोल्जर स्कूल में 'महिला सशक्तिकरण की उड़ान' पर वार्षिक समारोह का आयोजन

प्रोग्राम की शुरुआत शमा रोशन कर हुई, छात्रों द्वारा माँ सरस्वती जी की वंदना की गई, इस फंक्शन की खास बात यह थी कि किंडरगार्टन के स्टूडेंट्स ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया और सबका दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

इसके अलावा, एकेडमिक, स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटीज़ में इंस्टीट्यूट का नाम रोशन करने वाले होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया जिसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने स्कूल रिपोर्ट पढ़ी।  इस मौके पर स्कूल के सभी स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स मौजूद थे।

St Soldier News: सेंट सोल्जर स्कूल में 'महिला सशक्तिकरण की उड़ान' पर वार्षिक समारोह का आयोजन

इस मौके पर स्टूडेंट्स ने कोरियोग्राफी के साथ-साथ वेलकम सॉन्ग, ऑर्केस्ट्रा, सरस्वती वंदना, देश भक्ति, गिद्दा, भांगड़ा, क्लासिकल डांस, नारी सशक्तिकरण थीम पर प्रस्तिति दी। स्टूडेंट्स ने साइंस प्रोजेक्ट्स भी प्रस्तुत किए।

St Soldier News: सेंट सोल्जर स्कूल में 'महिला सशक्तिकरण की उड़ान' पर वार्षिक समारोह का आयोजन

इस मौके पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टूडेंट्स की तारीफ की और सभी को कड़ी मेहनत करने और इसी तरह कोशिश करने के लिए मोटिवेट किया।

St Soldier News: सेंट सोल्जर स्कूल में 'महिला सशक्तिकरण की उड़ान' पर वार्षिक समारोह का आयोजन

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *