War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 73 नशा तस्करों को किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Arrested
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 303वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 311 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रदेश भर में 58 FIR दर्ज कर 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

5,570 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 303 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,297 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 848 ग्राम हेरोइन, 80 क्विंटल भुक्की, 543 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5,570 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

311 स्थानों पर छापेमारी की

इस ऑपरेशन के दौरान 72 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 311 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 317 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

Police Raid
Police Raid

प्रदेश सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 36 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राज़ी किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *