Jalandhar News: जालंधर में कार चालक ने एक्टिवा सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के रामामंडी से आदमपुर रोड जोहला गेट के पास एक्टिवा सवार दंपति को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक्टिवा सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

13 दिनों से चल रहा था ईलाज

महिला का पिछले 13 दिनों से अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेकिन आज ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक की पहचान कला वत्ती के रूप में हुई है। हादसे की सूचना के बाद थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

मामले की जानकारी देते हुए मनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता छोटे लाल 17 दिसंबर को मां कला वत्ती के साथ एक्टिवा पर सवार होकर आदमपुर की ओर जा रही थे कि उसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक लुधियाना का रहने वाला मनप्रीत सिंह ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

हादसे के दौरान मां और पिता की रीड की हड्डी टूट गई, जिन्हें घायल हालत में इलाज के लिए जोहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, इसके बाद दोनों को सत्यम अस्पताल में रेफर कर दिया और वह वहां दोनों को इलाज के लिए पिम्स अस्पताल में ले गए थे, जहां मां की इलाज दौरान मौत हो गई, वहीं पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।



















Leave a Comment