डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 291वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 278 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद प्रदेश भर में 83 एफआईआर दर्ज करके 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

2.6 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

इससे 291 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,591 हो गई है। छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 5.03 किलोग्राम हेरोइन, 2.7 किलोग्राम अफीम, 1465 नशीली गोलियां/कैप्सूल एवं 2.6 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों एवं एसएसपीज़ को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी गठित की गई है।

299 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 62 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 278 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 299 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

Police Raid

बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन एवं प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है तथा पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 42 व्यक्तियों को नशा छोड़ने एवं पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version