डेली संवाद, जांलधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में बड़ा घोटाला चल रहा है। नगर निगम में टैंडर घोटाला हो रहा है, जिससे खास लोगों को ठेकेदार बनाकर टैंडर दिया जा रहा है और उन्हीं खास लोगों के वार्ड में काम करवाया जा रहा है। यह आरोप जालंधर सैंट्रल हलके के पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने लगाया है।
जालंधर (Jalandhar) नगर निगम में चल रहे टैंडर घोटाले के खिलाफ आज जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में कांग्रेसी पार्षदों और वर्करों ने श्रीराम चौक के पास धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम मुख्यालय (Jalandhar Municipal Corporation) के गेट के सामने नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने कहा है कि शहर में विकास काम के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है।

रूलिंग पार्टी के नुमाइंदों के खास कॉन्ट्रैक्टर
जालंधर सेंट्रल (Jalandhar Central) हलके के पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने कहा कि जालंधर सेंट्रल हलके में जो डेवलपमेंट कामों के टेंडर निकाले जा रहे हैं, उनमें बड़े पैमाने पर हेराफेरी हो रही है। राजिंदर बेरी ने कहा कि जो कॉन्ट्रैक्टर कॉम्पिटिशन में टेंडर पाते हैं, उन्हें 35% पर मिलते हैं, और जो रूलिंग पार्टी के नुमाइंदों के खास कॉन्ट्रैक्टर हैं, या जिन्होंने अपने खास लोगों की फर्म बनाई हैं, उन्हें 2% कम पर काम दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’
नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में बैठे अधिकारियों को इस बात पर खास ध्यान देना चाहिए कि यह हेराफेरी किस लेवल पर हो रही है। पॉलिटिकल लीडर अपने पसंदीदा कॉन्ट्रैक्टर से एडवांस में काम करवाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं, लेकिन उसके बाद जो खेल खेला जाता है, आम जनता को इस सब के बारे में क्या पता।

यह खेल बड़े लेवल पर खेला जा रहा
आज इस स्कैम को सामने लाने और लोगों की आंखों के सामने सच्चाई लाने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। बेरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अपने पसंदीदा कॉन्ट्रैक्टर को खुश करने के लिए नगर निगम में यह खेल बड़े लेवल पर खेला जा रहा है। कई कॉन्ट्रैक्टर जो कई सालों से पुराने हैं, जो कॉम्पिटिशन में काम भर रहे हैं, लेकिन इन नेताओं के पसंदीदा कॉन्ट्रैक्टरों को 2% पर काम देकर बड़ा घोटाला किया जा रहा है।

इस मौके पर पवन कुमार, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा, डॉ. जसलीन सेठी, मंदीप जस्सल, मनोज कुमार मनु बारिंग, मंगा सिंह मुधर, सुनील दकोहा, जगजीत जीता, जतिंदर जोनी, सुनील शर्मा, रवि बग्गा, विक्रम शर्मा, गुलशन मिड्डा, रोहन चड्ढा, आदेश मागो, विक्की अबादपुरा, आलम, रविंदर लाडी, सुधीर घुग्गी, नंद लाल, प्रेम नाथ दकोहा, मुनिपा, लकी, मुनीश पाहवा मौजूद थे।








