डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू अपने साथियों के साथ नव वर्ष की सुबह डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने डेरा सचखंड बल्ला के प्रमुख सतगुरु स्वामी श्री निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद हासिल किया।
नए साल के पहले दिन पूर्व सांसद सुशील रिंकू अपने साथियों के साथ जालंधर (Jalandhar) में डेरा सचखंड बल्ला में हाजिरी लगाई। उन्होंने नए साल पर सभी के लिए अरदास किया। डेरा सचखंड बल्ला के प्रमुख सतगुरु स्वामी श्री निरंजन दास जी महाराज के सानिध्य में सुशील रिंकू ने सेवा की।
यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’
जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सुशील रिंकू के साथ प्रधान तरसेम मीनिया, सतपाल बंगोत्रा, अनिल कुमार बाला, यशपाल टिक्का आदि लोगों ने भी डेरा सचखंड बल्ला में मत्था टेका।








