Vaishno Devi: नए साल पर माता वैष्णों देवी जी के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, कई रास्ते बंद किए गए

वैष्णो देवी भवन, बाणगंगा, अर्धकुंवारी और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें साफ नजर आ रही हैं। हर ओर “जय माता दी” के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है

Daily Samvad
5 Min Read
Maa Vaishno Devi Yatra
Punjab Government
Highlights
  • लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे
  • हिमकोटी मार्ग अस्थायी रूप से बंद
  • सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कटरा। Vaishno Devi Yatra: नए साल के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए कटरा पहुंच चुके हैं।

माता वैष्णौं देवी (Vaishno Devi) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन हिमकोटी मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Maa Vaishno Devi Yatra
Maa Vaishno Devi Yatra

“जय माता दी” के जयकारों की गूंज

मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वैष्णो देवी भवन, बाणगंगा, अर्धकुंवारी और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें साफ नजर आ रही हैं। हर ओर “जय माता दी” के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

अधिकारियों के अनुसार अत्यधिक भीड़ के कारण फिलहाल केवल हाथी माथा मार्ग से ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है। हिमकोटी मार्ग बंद होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथी माथा मार्ग की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे वहां भी दबाव लगातार बढ़ रहा है।

Maa Vaishno Devi Yatra
Maa Vaishno Devi Yatra

मार्गों में बदलाव किया जा सकता

प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से बताया गया है कि भीड़ प्रबंधन को लेकर लगातार हालात की समीक्षा की जा रही है। जरूरत पड़ने पर यात्रा को अस्थायी रूप से रोका भी जा सकता है या मार्गों में बदलाव किया जा सकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए सभी फैसले लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

नए साल के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कटरा से लेकर भवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Vaishno Devi ji
Vaishno Devi ji

24 घंटे निगरानी की जा रही है

इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। पूरे यात्रा मार्ग और भवन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सहायता डेस्क भी बनाए गए हैं। वहीं चिकित्सा सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

भक्तिभाव का माहौल

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। श्रद्धालुओं को अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मौसम और भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी यात्रा मार्गों में बदलाव संभव है।

Maa Vaishno Devi Yatra
Maa Vaishno Devi Yatra

फिलहाल माता वैष्णो देवी धाम में भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग नए साल की शुरुआत माँ वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेककर कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *