Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में शीत लहर का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: हिमालयी राज्यों से चलने वाली बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों को ठंडा कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

इस बीच राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत सभी मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को कुछ राज्यों में हल्की बारिश भी हुई, जिसके बाद शीतलहर और भी तेज हो गई। पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं ने पंजाब और चंडीगढ़ में सर्दी बढ़ा दी है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

चंडीगढ़ मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज (शनिवार) और कल ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। शीत लहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।

वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य भारत, उत्तर-पूर्वी भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के दूरस्थ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, अगले 2-3 दिनों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *