Punjab News: लुधियाना में गाजर का हलवा खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में बुधवार को गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार हो गए। हलवा खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और दस्त लगे और साथ में चक्कर आने। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
लुधियाना में गाजर का हलवा खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार
Punjab Government
Highlights
  • लुधियाना में गजरेला खाने से लोग बीमार
  • खाने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त लगे
  • गुरुद्वारा साहिब में बांटा गया था गजरेला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना में उस समय हड़कंप का माहौल बन गया जब मकर संक्रांति के दौरान गुरुद्वारा साहिब से मिले प्रसाद को खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में बुधवार को गाजर का हलवा (Gajar ka halwa) खाने से 50 लोग बीमार हो गए। हलवा खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और दस्त लगे और साथ में चक्कर आने लगे। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Gajar ka halwa
Gajar ka halwa

संक्रांति पर कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि हर साल की तरह इस बार भी अयली खुर्द इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब में मकर संक्रांति पर विशेष कार्यक्रम रखा गया था। यहां प्रसाद में गाजर का हलवा दिया गया। जिसको खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला मंजीत कौर ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब से गाजर का हलवा घर लाए थे। परिवार के सभी सदस्यों ने हलवा खाया। सभी ने 3-3 चम्मच खाए। मैंने सुबह 8 बजे हलवा खाया था। इसके बाद 9 बजे उल्टियां शुरू हो गईं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *