Holiday News: पंजाब में सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे ये संस्थान

Muskaan Dogra
1 Min Read
Holiday News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: साल 2026 का पहला महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। इस महीने स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां थीं। लोहड़ी और गणतंत्र दिवस के अलावा, पंजाब (Punjab) में एक और सरकारी छुट्टी आने वाली है।

इस सप्ताह लंबा वीकेंड

पंजाब सरकार के वर्ष 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बसंत पंचमी और सतगुरु राम सिंह जी की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को पंजाब में आरक्षित अवकाश (Holiday) रहेगा। इसके साथ ही, इस सप्ताह लंबा वीकेंड भी आ रहा है।

Holiday News
Holiday News

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बता दे कि 23 तारीख को शुक्रवार है। इसके बाद, लगभग सभी कर्मचारियों को शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलेगी। उसके बाद, 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। इस महीने में एक साथ चार छुट्टियां हैं।

ऐसे में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे लोग आसानी से प्लान कर सकते हैं। पंजाब सरकार के कैलेंडर के अनुसार, 23 जनवरी (आरक्षित) और 26 जनवरी को सरकारी छुट्टियां रहेंगी। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *