Punjab News: पंजाब में भारी बारिश ने मचाई तबाही, घर की गिरी छत, तीन बच्चे घायल

मनीमाजरा (Mani Majra) के गोविंदपुर इलाके में भयानक हादसा हो गया है। मकान नंबर 1119 की छत अचानक गिर गई। वहीं घर के अंदर मौजूद तीन छोटे बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • मकान नंबर 1119 की अचानक गिरी छत
  • तीन बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल
  • भारी बारिश के चलते गिरी घर की छत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मनीमाजरा। Punjab News: पंजाब में भारी बारिश में चलते भीषण हादसा हो गया है। खबर है कि मनीमाजरा (Mani Majra) के गोविंदपुर इलाके में भयानक हादसा हो गया है। मकान नंबर 1119 की छत अचानक गिर गई।

वहीं घर के अंदर मौजूद तीन छोटे बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायल बच्चों की पहचान राहुल, गौरव और सनी के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें तुरंत मनीमाजरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

डॉक्टरों के अनुसार, दो बच्चों की हालत स्थिर है, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि मकान काफी पुराना था। हाल ही में हुई बारिश से मकान की संरचना कमजोर हो गई थी, जिसके कारण छत गिरने की आशंका है।

राहत और बचाव अभियान शुरू

वहीं हादसे का सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विजय सिंह और मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *