Jalandhar News: हर वार्ड में विकास हमारी प्राथमिकता- मोहिंदर भगत ने गोतम नगर में 35 लाख के कार्य का किया शुभारंभ

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर 60 के गोतम नगर इलाके में करीब 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस विकास परियोजना का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार मोहिंदर भगत एवं जालंधर के मेयर माननीय श्री विनीत धीर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि गोतम नगर में गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत होना क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और नगर निगम की प्राथमिकता शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाना है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लंबे समय से गोतम नगर की गलियों की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इन गलियों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि जलभराव की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड की अन्य आवश्यक समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

वहीं जालंधर के मेयर विनीत धीर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोतम नगर की गलियों का निर्माण कार्य जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

मेयर विनीत धीर ने आगे कहा कि नगर निगम का उद्देश्य है कि लोगों को साफ-सुथरा वातावरण, बेहतर सड़कें और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मिले। इस काम के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और मोहल्ले का स्वरूप भी बेहतर होगा।

रोजमर्रा के कार्यों में सुविधा मिलेगी

वार्ड नंबर 60 के पार्षद गुरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि गलियों के निर्माण से मोहल्ले में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, क्षेत्र का सौंदर्यीकरण बढ़ेगा और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में मेयर विनीत धीर, पार्षद गुरजीत सिंह घुम्मन, रमेश राणा, सचिन राणा, दीपक गुप्ता, दर्शन सिंह, सतिंदर पाल सिंह चावला, अश्वनी हांडा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *