Bank Holidays: आज से 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, कामकाज रहेगा ठप, हफ्ते में 2 दिन छुट्टी के लिए हड़ताल पर कर्मचारी

आज यानि शनिवार से बैंकों में चार दिन कामकाज नहीं होगा। बता दे कि हड़ताल के चलते मंगलवार को छुट्टी रहेगी। बैंकों में अवकाश और हड़ताल की वजह से चार दिन कामकाज नहीं होगा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bank Holidays
Punjab Government
Highlights
  • बैंकों में चार दिन कामकाज नहीं होगा
  • हड़ताल के चलते मंगलवार को छुट्टी
  • SBI ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आपको भी आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ये खबर आपके लिए बहुत ज़रुरी है इसलिए आपको एक बार ये पढ़ लेनी चाहिए।

बता दे कि आज यानि शनिवार से बैंकों में चार दिन कामकाज नहीं होगा। हड़ताल के चलते मंगलवार को छुट्टी रहेगी। बैंकों में अवकाश और हड़ताल की वजह से चार दिन कामकाज नहीं होगा। इसमें 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसको लेकर अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने भी देर रात सोशल मीडिया पर आधिकारिक नोटिस जारी कर ग्राहकों को सतर्क कर दिया है। एसबीआई ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर शुक्रवार रात एक पोस्ट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

State Bank Of India
State Bank Of India

बैंक ने अपने नोटिस में कहा है: “हमें बैंक यूनियनों द्वारा 26 जनवरी की आधी रात बाद से 27 जनवरी तक हड़ताल के आह्वान के बारे में सूचित किया गया है। हालांकि बैंक ने अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।”

बैंकों में छुट्टी

  • 24 जनवरी: चौथा शनिवार (अवकाश)
  • 25 जनवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (राजपत्रित अवकाश)
  • 27 जनवरी (मंगलवार): देशव्यापी बैंक हड़ताल (5 डे बैंकिंग की मांग पर)
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *