Toll Plaza Free: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा हुआ फ्री, किसानों ने लगाया धरना, जनता को बड़ी राहत

भारतीय किसान मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन दोआबा और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा आज नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) पर धरना लगाकर टोल फ्री कर दिया गया है।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • किसानों ने फ्री करवाया टोल प्लाजा
  • लाडोवाल टोल पर इकट्ठा हुए किसान
  • किसानों ने प्रशासन को दी चेतावनी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Toll Plaza Free: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है जिससे लोगों को राहत मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन दोआबा और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा आज नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) पर धरना लगाकर टोल फ्री कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं किसान संगठनों ने साफ कर दिया कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो लाडोवाल टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए भी फ्री किया जाएगा। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) और भारतीय किसान मजदूर यूनियन (पंजाब) की तरफ से मिलकर किया गया है।

ये प्रदर्शन विधानसभा हलका साहनेवाल के अधीन आते गांव ससराली कॉलोनी के बाध का निर्माण ना करवाने और राहो रोड का निर्माण शुरू न करने के विरोध में धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *