St Soldier News: 77वें गणतंत्र दिवस अवसर पर देश भक्ति के रंग में रंगा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 191 शब्द|📅 26 Jan 2026

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ तिरंगा ध्वजारोहण के साथ हुआ। छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे ध्वज को सलामी दी।

एन.सी.सी. कैडेटों ने परेड की और तिरंगे ध्वज को सलामी दी। इतना ही नहीं, छात्रों द्वारा देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं जिनमें देशभक्ति गीतों पर नृत्य, लोक नृत्य गिद्धा, भांगड़ा आदि शामिल थे।

St Soldier News: 77वें गणतंत्र दिवस अवसर पर देश भक्ति के रंग में रंगा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और कहा कि हमें देशभक्ति के त्योहारों को एक साथ मनाना चाहिए और भारत में बढ़ते भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

St Soldier News: 77वें गणतंत्र दिवस अवसर पर देश भक्ति के रंग में रंगा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भारत सबसे अधिक अवसरों वाला देश बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विदेश जाने के बजाय, हमें अपनी भूमि से जुड़े रहकर ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए।
अंत में छात्रों और स्टाफ सदस्यों को मिठाई वितरित की गई।

St Soldier News: 77वें गणतंत्र दिवस अवसर पर देश भक्ति के रंग में रंगा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *