DIPS News: डिप्स शैक्षिक संस्थानों की श्रृंखला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 183 शब्द|📅 26 Jan 2026

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स शैक्षिक संस्थानों की समस्त शाखाओं में 76वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर डिप्स के मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और हमें हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम स्थान देना चाहिए।

DIPS News: डिप्स शैक्षिक संस्थानों की श्रृंखला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं सीएओ रमनीक सिंह एवं सीएओ जशन सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि डिप्स संस्थान सदैव सशक्त ‘यंग इंडिया’ के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी व नेतृत्व भाव विकसित कर रहा है।

DIPS News: डिप्स शैक्षिक संस्थानों की श्रृंखला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों से सजे ट्राई-फेस पेंटिंग्स बनाईं, जिनमें देशप्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व से अवगत कराया तथा यह संदेश दिया कि अपने अधिकारों का आनंद तभी संभव है जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *