Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 11 कैडेट एनडीए और अन्य प्रमुख रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर के 11 कैडेटों ने पिछले एक माह के दौरान प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) तथा अन्य प्रमुख रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में प्रवेश प्राप्त किया है।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सशस्त्र बलों में भर्ती हेतु युवा प्रतिभाओं को निखारने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान की स्थापना से अब तक कुल 289 कैडेट विभिन्न रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

कैडेटों को प्रशिक्षण अकादमियों में चयन पर बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें कड़ी मेहनत करने और आदर्श अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।

Aman Arora
Aman Arora

अरोड़ा ने बताया कि आठ कैडेटों का एनडीए के 155वें कोर्स के लिए चयन हुआ है, जिनमें लुधियाना से विश्वरूप सिंह ग्रेवाल और भास्कर जैन, पटियाला से अपारदीप सिंह साहनी, पठानकोट से परमदीप सिंह, बठिंडा से रेहान यादव, संगरूर से सुखप्रीत सिंह, जालंधर से प्रिंस कुमार दुबे तथा शौर्य वर्धन सिंह शामिल हैं। रोपड़ जिले के कैडेट गुरकीरत सिंह का इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए) के 117वें कोर्स के लिए चयन हुआ है।

इसके अतिरिक्त, बठिंडा के गुरनूर सिंह का मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमसीईएमई), सिकंदराबाद स्थित कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (सीटीडब्ल्यू) में चयन हुआ है, जबकि जालंधर के आकाश सिंह कुशवाहा तकनीकी एंट्री स्कीम (टीईएस)-54 कोर्स के तहत मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई), महू स्थित सीटीडब्ल्यू में शामिल हुए हैं। गुरनूर सिंह ने तकनीकी एंट्री स्कीम (टीईएस)-54 कोर्स में देश भर में 15वां रैंक प्राप्त किया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *