⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 113 शब्द|📅 27 Jan 2026
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेल के लिए उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। स्पीकर संधवां को उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ और उन्होंने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा दुखी परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए बल प्रदान करे।








