Jalandhar News: जालंधर के आइकोनिक शोरूम में बड़ी वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस

जालंधर (Jalandhar) के मॉडल टाउन स्थित आइकोनिक शोरूम से 11.50 लाख रुपए की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने शोरूम की तिजोरी से 11.50 लाख रुपए नकद चुरा लिए।

Muskaan Dogra
1 Min Read
chori
Punjab Government
Highlights
  • icnoic शोरूम से 11.50 लाख रुपए की चोरी
  • दो चोरों ने दिया पूरी वारदात को अंजाम
  • सीसीटीवी कैमरे में कैदी हुई चोरी की घटना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 176 शब्द|📅 27 Jan 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में चोरी की बड़ी वारदात सामने आ रही है। खबर है जालंधर के मॉडल टाउन स्थित एक बड़े शोरूम से लाखों रुपए की चोरी हो गई है।

शोरूम से लाखों की चोरी

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मॉडल टाउन स्थित आइकोनिक शोरूम से 11.50 लाख रुपए की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने शोरूम की तिजोरी से 11.50 लाख रुपए नकद चुरा लिए।

Jalandhar News: जालंधर के आइकोनिक शोरूम में बड़ी वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है जिसमें एक युवक शोरूम के बाहर नजर रखे हुए दिखाई दे रहा है और दूसरा युवक अंदर घुसकर तिजोरी से नकदी लेकर फरार हो गया।

Jalandhar News: जालंधर के आइकोनिक शोरूम में बड़ी वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस

शोरूम स्टाफ ने वारदात में सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथी के शामिल होने का शक जताया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *