डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में गोली चली है जिसमें पार्षद का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के वेस्ट हल्के में भाजपा पार्षद के रिश्तेदार ने खुद को गोली मार ली है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
बताया जा रहा है कि बस्ती शेख उजाला नगर में रहते भाजपा पार्षद मंजीत सिंह टीटू के 21 वर्षीय भांजे के बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। घायल युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कारोबार में नुकसान होने के कारण उनके भांजे का बेटा परेशान चल रहा था। वहीं सुबह उन्हें भांजे का फोन आया कि वह बेटा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।









