Jalandhar News: जालंधर में एक बार फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक घायल

जालंधर (Jalandhar) के बूटा मंडी इलाके में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। इस फायरिंग में सलीम का भाई घायल हो गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर के बूटा मंडी इलाके में गोलीबारी
  • पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां
  • घटना के बाद हमलवार मौके से फरार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 28 Jan 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में एक बार फिर गोली चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि शहर में गोलीबारी हुई है जिसमें एक युवक घायल हो गया है और उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुरानी रंजिश के कारण गोलीबारी

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के बूटा मंडी इलाके में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। इस फायरिंग में सलीम का भाई घायल हो गया है। सलीम ने बताया कि पहले उसके चाचा के बेटे के साथ झगड़ा हुआ था, जिसे बाद में समझौता करके खत्म कर दिया गया था।

Jalandhar News: जालंधर में एक बार फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक घायल

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं कुछ दिन बाद नाहर और साहिल सहित चार लोग फिर से आए और उसके भाई पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से उसका भाई घायल हो गया। जिसके बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *