⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 129 शब्द|📅 28 Jan 2026
डेली संवाद, चंडीगढ़। Ajit Pawar Death: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) तथा अन्य अधिकारियों, जिन्होंने एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में अपनी जान गंवा दी, के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे एक समर्पित और निडर नेता थे तथा जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी और वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
स्पीकर संधवां ने उनके निधन का समाचार सुनकर गहरा शोक व्यक्त किया और परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें।








