Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ निगम पर BJP का कब्जा, सौरभ जोशी बने मेयर

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 191 शब्द|📅 29 Jan 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया है। आज हुए मेयर चुनाव में भाजपा के सौरभ जोशी नए मेयर बन गए हैं। बता दें कि मेयर के चुनाव के लिए हाथ उठाकर वोटिंग हुई।

भाजपा (BJP) के 18 पार्षदों ने पार्टी के उम्मीदवार सौरभ जोशी को वोट दिया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को सात और आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले है। वोटिंग से पहले ही कई पार्षदों ने तो भाजपा पार्षद सौरव जोशी को बधाई दे दी थी।

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ निगम पर BJP का कब्जा, सौरभ जोशी बने मेयर

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बने हैं। इस बार चुनाव सिक्रेट बैलेट वोटिंग की जगह पार्षदों के हाथ खड़े कर हुआ। पहली बार तीनों पार्टियां मेयर का चुनाव लड़ रही थीं। पिछले 2 चुनाव में AAP और कांग्रेस का गठबंधन था।

वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा के उम्मीदवार जसमनप्रीत सिंह की जीत हुई है। आप के 11 पार्षदों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुन्नवर राणा के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद डिप्टी मेयर पद के चुनाव में भी भाजपा की सुमन शर्मा की 18 वोट पाकर जीत हुई।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *