Mid-Day Meal Incident: स्कूल में मिड-डे मील खाने से बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

लंगाना (Telangana) के संगारेड्डी जिले के एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 22 बच्चे बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Mid-Day Meal Incident
Punjab Government
Highlights
  • एक ही स्कूल के 22 छात्र अस्पताल में भर्ती
  • मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों की बिगड़ी तबीयत
  • बच्चों ने लंच में सांभर और चावल खाए थे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 178 शब्द|📅 30 Jan 2026

डेली संवाद, तेलंगाना। Mid-Day Meal Incident: एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना (Telangana) के संगारेड्डी जिले के एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 22 बच्चे बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Mid-day meal
Mid-day meal

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने लंच में सांभर और चावल खाए थे, जिसके बाद उन्हें पेट में दर्द और बेचैनी होने लगी। छात्रों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया।’

वहीं अब सभी 22 छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि बीमारी के कारण के बारे में और जानकारी का इंतजार है। इस मामले में अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *