Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, 3 साल पहले गया था विदेश

पंजाब के युवक की कनाडा (Canada) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला मोगा के तखनवाध गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • पंजाबी युवक की कनाडा में मौत
  • दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
  • 5 फरवरी को घर लौटना था
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 30 Jan 2026

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में रोजी रोटी कमाने गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा (Canada) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला मोगा के तखनवाध गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

सुखजिंदर सिंह
सुखजिंदर सिंह

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि सुखजिंदर सिंह की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी अनुसार युवक तीन साल पहले उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों के साथ कनाडा (Canada) गया थाा और उसको 5 फरवरी को घर लौटना था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई।

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, 3 साल पहले गया था विदेश

वहीं जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इसके साथ इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *