Firing In Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

पंजाब के जिला तरनतारन (Tarn Taran) के गांव बाकिपुर में दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राणा सिंह (21), निवासी गांव सुरसिंघ के रूप में हुई है।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Firing In Punjab
Punjab Government
Highlights
  • दिनदहाड़े एक युवक की गोलियां मारकर हत्या
  • हत्या की वजह लड़की से छेड़छाड़ का मामला
  • कुछ समय पहले दोनों पक्षों में हो चुका था समझौता
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 188 शब्द|📅 30 Jan 2026

डेली संवाद, तरनतारन। Firing In Punjab: पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में दिनदहाड़े एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला तरनतारन (Tarn Taran) के गांव बाकिपुर में दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राणा सिंह (21), निवासी गांव सुरसिंघ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि इस हत्या की वजह लड़की से छेड़छाड़ का मामला है। जानकारी मुताबिक युवकों के बीच लड़की से छेड़छाड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी को लेकर दोनों पक्षों में “टाइम” डाला गया था।

Firing In Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कुछ समय पहले इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझौता भी हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *