डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के प्रस्तावित दौरे से पहले जालंधर (Jalandhar) जिले में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इसी बीच लांबड़ा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार सवार युवकों ने पुलिस का नाका तोड़ते हुए तेज रफ्तार में फरार होने की कोशिश की।

PM के दौरे से पहले नाकाबंदी टूटी
पुलिस (Police) द्वारा रुकने का इशारा किए जाने के बावजूद कार सवार नहीं रुके और वैरिकेड तोड़कर मौके से भाग निकले।घटना लांबड़ा क्षेत्र में लगाए गए विशेष पुलिस नाके की है। जानकारी के अनुसार, जैसे ही संदिग्ध कार नाके पर पहुंची, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इसी दौरान कार चालक ने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और एक पुलिस कर्मचारी की ओर वाहन मोड़ दिया, जिससे उसे कुचलने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गया।

फुटेज खंगाली जा रही
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लांबड़ा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार और उसमें सवार युवकों की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कार सवारों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।











