डेली संवाद, मुंबई। Rohit Shetty: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में शनिवार देर रात फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर फायरिंग (Firing) की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावरों ने जुहू इलाके में स्थित उनके आवास के पास चार राउंड फायरिंग की।
हमलावर मौके से फरार
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अनुसार यह वारदात शनिवार रात करीब तीन बजे हुई। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
सुरक्षा के मद्देनजर रोहित शेट्टी के घर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जुहू क्षेत्र में कई बॉलीवुड हस्तियों के घर होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे की मंशा फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। अभी तक किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच के तहत इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
रविवार दोपहर पुलिस ने बताया कि मामले में पुणे के कारवेनगर और धायरी इलाकों से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। घटना के बाद फोरेंसिक साइंस और बैलिस्टिक्स विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।












