Govt Hostel Rape: सरकारी हॉस्टल में 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म, तीन महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) में एक सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर करीब 4 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म
  • नाबालिग बच्ची तीन महीने की गर्भवती
  • हॉस्टल में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सागर। Govt Hostel Rape: सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर करीब 4 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) में एक सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर करीब 4 महीने तक नाबालिग से रेप करता रहा।

गर्भवती होने पर चला पता

पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां चेकअप के बाद उसके तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला। वहीं मामला खुरई के आदिवासी सरकारी हॉस्टल का है। छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

छात्रा खुरई के हॉस्टल में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही है। यहां पिछले दो साल से रह रही है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अल्ताफ नाम का युवक हॉस्टल में सब्जी देने आता था। सितंबर 2025 में वह जबरदस्ती छात्रा के कमरे में घुस आया।

जान से मारने की धमकी

इस दौरान उसने दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिलता, वह दुष्कर्म करता रहा।

वहीं जब छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो उसने वार्डन और चौकीदार को बताया। वार्डन ने छात्रा के माता-पिता को बुलाया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने तीन महीने का गर्भवती बताया।

थाने में शिकायत दर्ज

वहीं पीड़ित के परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *