Punjab News: पंजाब में कनाडा से आई महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

पंजाब (Punjab) के खन्ना में कनाडा (Canada) से आई 81 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। मृतक महिला की पहचान जगपाल कौर पत्नी सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब में NRI महिला की हत्या
  • लाश के हाथ और मुंह बंधे हुए थे
  • योजना के तहत की गई हत्या
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब में एन.आर.आई. महिला की हत्या की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में कनाडा (Canada) से आई महिला की हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के खन्ना में कनाडा (Canada) से आई 81 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। मृतक महिला की पहचान जगपाल कौर पत्नी सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो रिटायर्ड अध्यापिका थी और लंबे समय तक कनाडा में रह चुकी थी।

मृतक महिला की फाइल फोटो
मृतक महिला की फाइल फोटो

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है महिला की हत्या रात के समय की गई है। जानकारी अनुसार जब महिला की लाश मिली तब उसके हाथ और मुंह बंधे हुए थे, जिससे योजना के तहत की गई हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम द्वारा सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। इसके साथ ही CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *