Jalandhar News: जालंधर में PM मोदी और संत निरंजन दास जी के खिलाफ बनाया आपत्तिजनक VIDEO, हिरासत में महिला

जालंधर के जडूसिंघा गांव की रहने वाली हरप्रीत नामक महिला ने एक वीडियो बनाई, जिसमें उसने प्रधानमंत्री मोदी और संत निरंजन दास के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। महिला ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस के रूप में अपलोड कर दी

Daily Samvad
4 Min Read
PM Narendra Modi and Sant Niranjan das ji
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने से लोगों में रोष
  • जंडूसिंघा के लोगों ने पुलिस थाने में शिकायत दी
  • पुलिस ने हरप्रीत को हिरासत में लिया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होने के बाद जालंधर (Jalandhar) जिले के जडूसिंघा गांव से एक विवादास्पद मामला सामने आया है। गांव की एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेरा बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

वीडियो के वायरल होते ही विभिन्न सामाजिक और धार्मिक जथ्थेबंदियों ने इसका कड़ा विरोध जताया और महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जालंधर (Jalandhar) के डेरा सचखंड बल्ला पहुंचे थे, जहां उन्होंने संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया।

Harpreet jandusingha
Harpreet jandusingha

हरप्रीत ने बनाई VIDEO

इसी घटना को लेकर जालंधर (Jalandhar) के जडूसिंघा गांव की रहने वाली हरप्रीत नामक महिला ने एक वीडियो बनाई, जिसमें उसने प्रधानमंत्री मोदी और संत निरंजन दास के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। महिला ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस के रूप में अपलोड कर दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। अलग-अलग जत्थेबंदियों और सामाजिक संगठनों ने इस कृत्य को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया। सोमवार को जडूसिंघा निवासी पंच जोगिंदर पाल सिंह, सन्नी जस्सल, बलवीर कुमार और रणजीत चोपड़ा सहित अन्य लोगों ने थाना आदमपुर पहुंचकर महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंची

शिकायत में कहा गया कि वीडियो से समाज में गलत संदेश गया है और इससे धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मांग की कि महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सोचे। इस मामले को लेकर थाना आदमपुर के बाहर भी कुछ समय के लिए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

Jalandhar News
Jalandhar News

पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो की जांच के बाद महिला को हिरासत में लेकर थाना आदमपुर लाया गया। पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर डाली गई सामग्री की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

भड़काऊ सामाग्री से बचे

थाना आदमपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें। पुलिस का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से समाज में तनाव पैदा हो सकता है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *