डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने घर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के तीन युवकों ने कनाडा (Canada) में एक घर पर फायरिंग की है जिनको जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने फिरौती के लिए एक घर पर गोलियां चलाईं। सरे पुलिस ने आरोपियों की फोटो भी जारी की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इनमें से एक आरोपी की आंख के नीचे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद आरोपी भागने लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया और उनकी राइडिंग व्हीकल को गिराकर पकड़ लिया। लेकिन उन्होंने विरोध किया।
एक आरोपी को चोट लगी
इसी दौरान एक आरोपी को चोट लग गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों की जानकारी कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी भेज दी है। इसके साथ ही उनके इमिग्रेशन स्टेटस की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), तरणवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह (21) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इन तीनों व्यक्तियों की तस्वीर जारी की है और लोगों से आगे की जांच और कार्रवाई के लिए घटना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने, सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज शेयर करने की मांग की गई है। तीनों पर कैनेडियन क्रिमिनल कोड के तहत हथियार चलाने का आरोप लगा है।
घर के बाहर फायरिंग
दरअसल एक फरवरी को सुबह करीब 3:50 बजे कनाडा के सरे में क्रिसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास एक घर के बाहर गोली चलने और आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस की एक टीम उस वक्त क्रिसेंट के पास ही गश्त कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।












