डेली संवाद, नई दिल्ली। Parliament Budget 2026: लोकसभा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की स्पीच पर आज लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। इस बीच लोकसभा में सांसदों से आसन की ओर पेपर के टुकड़े उछाल दिए। जिसके चलते कांग्रेस के राजा वडिंग समेत 8 सांसद सस्पेंड कर दिए गए।
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज फिर से लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब के उद्धरण को लेकर बोल रहे थे। इसे लेकर स्पीकर ने उन्हें बोलने से रोक दिया और दूसरे सांसदों को बोलने का मौक दे दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
वहीं हंगामे की वजह से कई बार सदन का कार्यवाही को रोकना पड़ा। इसी बीच सांसदों ने स्पीकर की चेयर की ओर फटे हुए कागज के टुकड़े उछाल दिए। हंगामा के दौरान पीठासीन की तरफ पेपर उछालने वाले 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है
स्पीकर ने कागज फेंकने को लेकर राजा वडिंग, चमाला किरण रेड्डी, वेकंटरमन, गुरजीत औजला, मणिकम टैगोर और ईवी हिंड का निलंबित कर दिया। वहीं राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, TMC सांसद शताब्दी रॉय और DMK सांसद डी एम कातिर आनंद ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने से इनकार कर दिया।











