Punjab News: मंत्री हरदीप मुंडियां ने नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को सौंपे पदोन्नति पत्र

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कानूनगो से नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को पदोन्नति पत्र सौंपे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Highlights
  • 16 कानूनगो नायब तहसीलदार बने
  • राजस्व विभाग में 16 पदोन्नतियां
  • सेवा नियमों के तहत पदोन्नति
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 03 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कानूनगो से नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को पदोन्नति पत्र सौंपे। यह पदोन्नतियां निर्धारित सेवा नियमों के तहत तथा सभी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत की गई हैं।

पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के सेवा हितों की सुरक्षा और उनके बनते अधिकार समय पर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये पदोन्नतियां प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ करने और ज़मीनी स्तर पर जन सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं।

Punjab News: मंत्री हरदीप मुंडियां ने नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को सौंपे पदोन्नति पत्र

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

हरदीप सिंह मुंडियां ने पदोन्नत नायब तहसीलदारों से ईमानदारी, समर्पण और ज़िम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाने की अपील करते हुए कहा कि राजस्व अधिकारी भूमि एवं राजस्व मामलों में जनता के लिए पहला संपर्क बिंदु होते हैं। प्रशासनिक सेवाओं पर उनके आचरण और कार्यशैली का जनता के विश्वास पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी पारदर्शिता बनाए रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे और बिना किसी पक्षपात के जनता की सेवा सुनिश्चित करेंगे।

Punjab News: मंत्री हरदीप मुंडियां ने नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को सौंपे पदोन्नति पत्र

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त (राजस्व) अनुराग वर्मा ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने समयबद्ध ढंग से पदोन्नतियां कर पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा कर सकें।

नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत अधिकारियों में स्वर्ण सिंह, राजिंदर सिंह, गुरदीप लाल, राजेश कुमार, करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, परमिंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सुखबीर सिंह, सुनील प्रभाकर, ओंकार सिंह, रणदीप सिंह, बलजीत सिंह और कारज सिंह शामिल हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *