Punjab News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, मौके पर 4 युवकों की मौत

पंजाब के जिला होशियारपुर (Hoshiarpur) में बेकाबू तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटी सवार 4 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • पंजाब में कार ने 2 स्कूटियों को रौंदा
  • कार भी फिर एक ट्रक से जा टकराई
  • जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हादसा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें चार युवकों की मौके पर मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला होशियारपुर (Hoshiarpur) में बेकाबू तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटी सवार 4 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

नेशनल हाईवे पर हादसा

वहीं कार भी फिर एक ट्रक से जा टकराई। बता दे कि ये हादसा जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मुकेरिया शुगर मिल के पास देर रात हुआ। बताया जा रहा है दो स्कूटियों पर सवार चार युवक घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

स्कूटी सवारों ने पीछे से आती तेज कार को देखकर अपनी स्कूटी सड़क के किनारे करने की कोशिश भी की थी, लेकिन कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें सीधे टक्कर मार दी।

वहीं स्कूटियों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *