Parliament Budget 2026: लोकसभा में मोदी के खिलाफ लगे जमकर नारे, अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर चर्चा की मांग

Muskaan Dogra
2 Min Read
Parliament Budget 2026
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Parliament Budget 2026: लोकसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और हंगामा किया। विरोध के चलते सदन की कार्यवाही केवल 8 मिनट तक चल सकी और इसे दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

दूसरी बार भी कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई, जिसके बाद स्पीकर ने दोपहर 2 बजे तक स्थगित करने का आदेश दिया। वहीं राज्यसभा में विपक्ष ने ट्रेड डील पर चर्चा की मांग को लेकर सदन का वॉकआउट किया। विपक्ष ने भारत में आने वाले अमेरिकी कृषि उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर शून्य करने पर आपत्ति जताई है।

Parliament Budget 2026
Parliament Budget 2026

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उनका कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो देश के किसानों को नुकसान होगा। दूसरी ओर, विपक्ष ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस (Congress) ने कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी, उसी तरह ट्रेड डील की जानकारी भी पहले अमेरिका की ओर से सामने आई, जो प्रधानमंत्री की कमजोर कूटनीति को दर्शाती है।

कांग्रेस और भाजपा सांसदों के साथ बैठक

विपक्षी सांसदों ने सदन के बाहर भी ट्रेड डील को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। सूत्रों के मुताबिक, हंगामे को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस और भाजपा सांसदों के साथ बैठक की है। ताकि सदन बिना हंगामा के चलाया जा सके। इधर, अमेरिका से ट्रेड डील पर मंगलवार सुबह NDA की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का स्वागत किया गया।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *