Bus Accident: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, कई लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही एचआरटीसी की एक बस उत्तराखंड के क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Uttarakhand Bus Accident
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • हिमाचल की HRTC बस खाई में गिरी
  • नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर हादसा
  • ट्रक को साइड देने के चक्कर में हादसा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Bus Accident: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही एचआरटीसी की एक बस उत्तराखंड के क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल हो गए।

Uttarakhand Bus Accident
Uttarakhand Bus Accident

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को। बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस 34 लोग सवार थे।

बताया जा रहा रहा है कि मीनस-क्वानू- हरिपुर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में सड़क का पुश्ता धंसने से सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस खाई में कई पलटे खाने के बाद सीधे खड्ड में जा गिरी।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *