Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का बड़ा एक्शन, ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट

मेयर वनीत धीर ने बताया कि ठेकेदार सतनाम को इससे पहले नोटिस जारी किया गया था। लेकिन ठेकेदार ने उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

Daily Samvad
2 Min Read
Vaneet Dhir Mayor
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • जालंधर कैंट हलके के लोगों ने की थी शिकायत
  • नगर निगम ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया था
  • ठेकेदार कर रहा था घटिया मैटेरियल की सप्लाई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर विकास कामों की क्वालिटी को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। मेयर ने साफ कहा है कि विकास कामों की गुणवत्ता से कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। यही नहीं, मेयर वनीत धीर ने शिकायत मिलने के बाद एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया।

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नगर निगम (Municipal Corporation) के एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट (Blacklist) कर दिया है। उक्त ठेकेदार ने घटिया मैटेरियल की सप्लाई की थी। जिसकी जानकारी मिलते ही मेयर वनीत धीर ने बड़ा एक्शन ले लिया।

Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar

ठेकेदार पर एक्शन

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने बताया कि जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) हलके के लोगों ने शिकायत की थी कि पार्कों के अंदर लगने वाले सामान की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जब इसकी जांच करवाई गई तो सही पाया गया। मेयर वनीत धीर ने ठेकेदार सतनाम की फर्म को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मेयर वनीत धीर ने बताया कि ठेकेदार सतनाम को इससे पहले नोटिस जारी किया गया था। लेकिन ठेकेदार ने उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। ठेकेदार सतनाम पार्कों में बेंच समेत अन्य सामान की सप्लाई करता था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *