Jalandhar News: HMV में PG मल्टीमीडिया विभाग द्वारा रिएक्ट JS प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

Daily Samvad
2 Min Read
React JS certificate course completed by PG Multimedia Department at HMV
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर (Jalandhar) में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशा-निर्देशन अधीन पीजी मल्टीमीडिया विभाग के मल्टीमीडिया क्लब द्वारा एच.एम. वी. स्किल्ड कोर्स हब के सहयोग से ‘बिल्ड एंड डिप्लॉय वेबसाइटस विद रिएक्ट जेएस’ विषय पर 40 घंटे का अल्पकालिक मूल्यवर्धित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सम्पन्न

इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रिएक्ट जेएस के माध्यम से आधुनिक वेब विकास का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था, जिसमें हैंड्स-ऑन लर्निंग, रियल-टाइम प्रोजेक्ट डेवलपमेंट तथा वेबसाइट डिप्लॉयमेंट तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

यह कार्यक्रम प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षताओं को सुदृढ़ करने और उन्हें उद्योग के लिए अधिक तैयार बनाने हेतु आयोजित किया गया। पाठ्यक्रम का सफल आयोजन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के सक्षम नेतत्व में संभव हो सका। कार्यक्रम का कुशल समन्वयन बीनू गुप्ता द्वारा किया गया।

छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही

आशीष चड्ढा, मल्टीमीडिया विभागाध्यक्ष ने पाठ्यक्रम प्रभारी की भूमिका निभाई। सत्रों का संचालन मल्टीमीडिया विभाग की सहायक प्रोफेसर हीना धीर न किया।

इस पाठ्यक्रम में छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा उन्हें अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई, जिससे यह पाठ्यक्रम निश्चय ही वेब तकनीकों के क्षेत्र में कौशलता एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *