डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आयोजित ‘साहित्याम–2026’ राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में शिरकत की।
उन्होंने युवाओं को ‘विकसित भारत–2047’ की परिकल्पना की मूल आधारशिला बताया और कहा कि यह महोत्सव नए भारत की चेतना का मंच है, जहां युवा अपने विचारों और संकल्प के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा तय कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक या तकनीकी प्रगति नहीं, बल्कि विचारों से समृद्ध, मूल्यों में सशक्त और सामाजिक रूप से संवेदनशील समाज का निर्माण भी है।











